जिला -बिलासपुर
राज्य -छत्तीसगढ़
विषय -भाव समन्दर से मोती निकालना
शीर्षक - जूनून
विधा -गीत, कविता,कहानी लिखना,पेन्टिग करना
मोबाइल नंबर -98263-87847
====================
जूनून
----------------------------------------
मेरा माटी मेरी जां
भारत माता हिन्दुस्तां
तुझमें चैन शुकुन है
एक यही जूनून है
पागलपन है , दीवानगी है
मन मेरा आवारगी है
तुझमें रचता बसता हूं
जयहिंद जयहिंद कहता हूं
और नहीं कोई धुन है
माटी मेरा जूनून है
गर्मी ठण्ड बरसात हो
सुबह दोपहर रात हो
जब तक जान में जान है
भारत मां की शान है
और नहीं कोई धुन है
माटी मेरा जूनून है
दुश्मन कैसे आएगा
कैसे आंख दिखाएगा
काटके सर ले आऊंगा
फूल की जगह चढ़ाऊंगा
और नहीं कोई धुन है
माटी मेरा जूनून है
राई नहीं मैं पर्वत हूं
कमजोर नहीं अडिग छत हूं
भारत मां का लाल हूं
दुश्मन के लिए मैं काल हूं
और नहीं कोई धुन है
माटी मेरा जूनून है
शेर दहाड़ लगाऊंगा
छाती पर चढ़ जाऊंग
कटारी सब नाखून है
कहते अफलातून है
और नहीं कोई धुन है
माटी मेरा जूनून है
तिरंगा मैं लहराऊंगा
या लिपट तिरंगा आऊंगा
और नहीं कोई धुन है
माटी मेरा जूनून है
माटी मेरा जूनून है
माटी मेरा जूनून है
====================
No comments:
Post a Comment