जिला- बैतूल
राज्य- मध्यप्रदेश
विषय- *संग्रहालय*
शीर्षक- *सजीव संग्रहालय*
विधा- कुण्डली
संपर्क- सदर बाजार बैतूल,
मध्यप्रदेश 460001
9589231431
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
👉 *सजीव संग्रहालय* 👈
घर - घर में उपलब्ध है,
संग्रहालय सजीव।
धर्म , कर्म , संघर्ष युक्त,
यह अनुभवशाली नीव।
यह अनुभवशाली नीव,
इसमें जीवनोपयोगी तत्व।
निरर्थक नहीं समझिए,
कृपया समझें सभी महत्व।
है सुखदायक सबके लिए,
रहो गांव या कोई शहर।
इस उत्कृष्ट संग्रहालय का,
रखिए मान-सम्मान घर-घर।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
महेन्द्र कुमार गुदवारे ,बैतूल
No comments:
Post a Comment