Thursday, May 30, 2024

रायपुर से बसन्त कुमार साहू "ऋतुराज" की रचना- साहित्य का जीवन में महत्व

कवि:- बसन्त कुमार साहू "ऋतुराज" 
राज्य  :- छत्तीसगढ
जिला :- रायपुर (अभनपुर)
विधा :-  काव्य
शीर्षक :- साहित्य का जीवन में महत्व
सम्पर्क नंबर  :- ९३४०९५६००१

सत्साहित्य क्या होता मित्रों, आओ इस पर बात करें ।
जो जीवन में खुशियां लाए और ज्ञान अपार भरें ।।

 वैसे तो कवि लेखक आदि भिन्न-भिन्न सब होते हैं ।
किंतु वही वे लिखते अनुभव,जो समाज मिलते हैं ।।

साहित्य समाज का दर्पण है जो,चेहरा हमें दिखाते हैं ।
गुण अवगुण क्या अपने भीतर, यह तो भान कराते हैं ।।
 
इसमें भरा जो ज्ञान की बातें ,हमको दिशा दिखाते हैं ।
पढ़कर जैसा चिंतन करते,  हम वैसा बन जाते हैं  ।।

नशा कुरीति से दूर रहने ,सत्साहित का पाठ करें ।
धर्म तंत्र की राह में चलने, धर्म ग्रंथ भी पढ़ा करें ।।

जो जीवन में खुशियां लाए और ज्ञान की बात भरे।
सत साहित्य कहते हैं मित्रों,आओ इसका पाठ करें ।।

      बसंत कुमार साहू "ऋतुराज" 
                   अभनपुरकप

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...