राज्य छत्तीसगढ
जिला दुर्ग
विधा काव्य
विषय कविता
सम्पर्क नंबर 7974631528
*कविता*
किस विषय पर लिखूं कविता
जब यह मैं सोचने लगी
कल कल बहती सरिता
मुझसे ये कहने लगी l
मुझ पर लिखो कोई कविता
दर्द अब मैं सहने लगी
मैं तो हूं पावन पुनीता
प्रदूषित अब होने लगीं l
मुझ पर लिखो कोई कविता
हवा भी कहने लगी
वृक्षों की अंधाधुन कटाई से
होकर गर्म तपने लगी l
मुझ पर लिखो कोई कविता
वसुधा भी ये कहने लगी
बढ़ते हुए औद्योगिकरण से
हरियाली कम होने लगी l
नहीं लिख सकी मैं कोई कविता
व्यथा इनकी सुनकर
परोपकारी वसुधा, हवा, और सरिता
अब कष्ट कितना सहने लगी l
पर्यावरण संतुलित हमे करना होगा
तभी तो भविष्य उज्ज्वल होगा
नहीं तो प्रकृति के ये धरोहर
कविता में ही इंगित होगा l
प्रिया गुप्ता
भिलाई
No comments:
Post a Comment