Friday, March 29, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- होली के रंग में कान्हा

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- होली
शीर्षक- होली के रंग में कान्हा
विधा- कविता 
संपर्क- 7974389033

होली के त्योहार में रंगों की बौछार।
पूनम तेरे हाथ में रंगों की फूहार।।1।।

फागुन के महिना में उड़े रंग गुलाल।
पिचकारी में प्रिय भरे रंग लाल।।2।।

होली के त्योहार में भीगता सारा अंग।
मिलजुल कर खेले होली में गुलाल रंग।।3।।

शुभ फागुन महीना है रंगों का त्योहार।
भेदभाव को भूलकर देना सबको प्यार।।4।।

जलेबी जैसा हमेशा मीठी रहे आपकी बोली।
रब भर दे खुशियों से आपकी झोली।।5।।

होली के रंग में परमानंद धूम मचाएगा।
सतरंगी रंग में रंगकर प्रिय होली मनाएगा।।6।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
         ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...