जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- श्रीराम
शीर्षक- राममय हुआ हिन्दुस्तान
विधा- छंद मुक्त कविता
संपर्क- 7974389033
आज राममय हुआ हिन्दुस्तान,
सबके जुबां पर एक ही नाम।
हर मानव के रोम-रोम तो,
बोल रहा है जय जय श्रीराम।1।
खत्म हुआ वर्षों का इंतजार,
दुल्हन जैसे सजा अयोध्या धाम।
विश्व में गूंज रहा एक ही नारा
कौशल्या नंदन श्रीराम का नाम।2।
प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठान,
आ गए श्रीराम भगवान।
दशरथ के आँखों का तारा,
श्रीराम कहलाए रघुनंदन।3।
हिन्दुस्तान के हर गली-चौराहे पर,
आज गुंज रहा है श्रीराम का नाम।
देश से लेकर विदेश तक,
गुंज रहा है जय श्रीराम।4।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033,9303652113
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment