Thursday, July 27, 2023

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो "अरमान " की रचना- कामयाब इंसान

नाम- हिम्मत सिंह अरमो "अरमान " ।
जिला- रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
विषय- कामयाब  ।
शीर्षक- कामयाब इंसान ।
विधा- छंद-मुक्त काव्य ।
मोबाइल- 94252 - 02803 ।
        ====÷÷÷÷÷====

     =:: कामयाब इंसान  ::=
माता पिता व गुरूओं की शिक्षा--
बनाती जगत् में कामयाब इंसान ।

करते हैं लोग उनकी तारीफ--
बनना चाहते हैं उनकी तरह  ।

लक्ष्यार्थ सच्ची लगन व मेहनत--
अक्सर खोलती है कामयाबी के द्वार ।

जिसने इस जुगत को अपनाया--
वही संसार का कामयाब इंसान हुआ।

जो लोग गिरकर भी उठना जानते--
वही अडिग कामयाब इंसान बनते  ।

जो रखता हौसलों का जज़्बा--
लिखते वही संसार में नई इबारत ।

कामयाब इंसान में हो इंसानियत--
पूज्यता के शिखर को छू जाते ।

कामयाबी की चाह रखने वाले--
सत्संग-सद्गुरु के चरणों में जावे ।

कामयाब इंसान करना ना गुरूर--
वरना धूमिल छवि होगी जरूर  ।

लोगों में आस्था व विश्वास जगाने--
सत्यनिष्ठा रखें और दुराचारी ना बनें ।

कर्म की सम्यक् अंतर्दृष्टि प्रभा हो तो--
कामयाब इंसान में गिने जाओगे  ।
        ==÷÷÷==

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...