Tuesday, July 18, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- दिल से प्यार करो

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- दिल 
शीर्षक- दिल से प्यार करो
विधा- छंद मुक्त कविता 
संपर्क- 7974389033

प्रिय के जीवन में तुझे ढ़लना पड़ेगा।
जीवन भर के लिए प्रेम करना पड़ेगा।।

कठिन राहों में साथ चलना पड़ेगा।
प्रिय के दिल को प्रेम से रंगना पड़ेगा।।

होंठों पर सदा मुस्कान रखना पड़ेगा।
प्यार के बेवफाई से डरना पड़ेगा।।

आँखों से प्रेम का इजहार करना पड़ेगा।
प्यार में आये मुसीबत को सहना पड़ेगा।।

प्रिय के अर्धांगिनी बनकर रहना पड़ेगा।
सात फेरे सात वचन निभाना पड़ेगा।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...