Tuesday, June 6, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- एक बाल मजदूर की व्यथा

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय-व्यथा
शीर्षक- एक बाल मजदूर की व्यथा
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033

सूरज  तपती  धूप  में; बाल  हुआ  बेहोश।
वंचित है वह नीर से; उसे न आया होश।।1।।

एक  बाल  मजदूर  तो; बोल  रहा  है  आज।
बाल व्यथित हैं काम से; फिर भी करता काज।।2।।

व्यथा बाल मजदूर की; विनती सुन सरकार।
बालक करता प्रार्थना; रब करना उपकार।।3।।

इस बालक नादान को; काम जरूरत आज।
छोटा बालक रूप पे; मात-पिता को नाज।।4।।

बालक करता काज को; जगत देख हैरान।
एक बाल मजदूर को; दु:ख दिया हैवान।।5।।

बाल व्यथा है काम से; कैसे करें उपाय।
एक बाल मजदूर पर; हरपल करना न्याय।।6।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...