कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- विद्यालय
शीर्षक- स्कूल चलें हम
विधा- छंद मुक्त कविता
संपर्क- 7974389033
आओ स्कूल चलें हम; खुल गया स्कूल आज।
पढ़ना-लिखना है हमें; सुंदर करना काज।।1।।
सुंदर जीवन साज के; नव जीवन संवार।
माँ शारद वरदान से; हमें मिला है प्यार।।2।।
सुंदर कपड़ा साज के; हमको जाना स्कूल।
मंदिर जैसा स्कूल है; शिक्षक वहाँ नकूल।।3।।
हमको मिलता स्कूल में; सुंदर सारे ज्ञान।
लिखो सदा इबादत से; हमें मिलेगा मान।।4।।
गुरुवर के आशीष से; मिलता हमको ज्ञान।
सुखमय जीवन साज लो; मिलता फिर सम्मान।।5।।
पढ़-लिखकर बनना हमें; शिक्षक और जवान।
हिंद देश के नाम को; सुंदर दो पहचान।।6।।
हमको जाना स्कूल है; पढ़ने हमको आज।
प्राप्त करें सफलता को; माँ-बाप करे नाज।।7।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment