Thursday, June 15, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- योग से जीवन निरोग



कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- योग 
शीर्षक- योग से जीवन निरोग
विधा- छंद मुक्त कविता 
संपर्क- 7974389033

मानव करना योग तू; रोज  सुबह अरु शाम।
अद्भुत इसका काम है; औषधि इनका नाम।।1।‌।

मन तो रहता शांत है; अरु करना व्यायाम।
इसके तो व्यवहार से; नाम बने हर शाम।।2।।

मानव सवेरे उठकर; करो  खुले में योग।
सुंदर सारे योग से; मानव रहो निरोग।।3।।

मन के सुंदर सोच से; करो सदा विश्राम।
तन से आलस त्याग कर; करते रहना काम।।4।।

योगासन से साज दो; मानव सदा शरीर।
देकर शिक्षा योग का; बन लोगों का हीर।।5।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...