Monday, June 12, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- उठो पार्थ

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- पार्थ 
शीर्षक- उठो पार्थ
विधा- दोहा छंद 
संपर्क- 7974389033

धर्म युद्ध के राह में; करो नहीं प्रतिकार।
अर्जुन गीता सार से; करो सदा उपकार।।1।।

अर्जुन कुंती पूत है; धनुष धारी महान।
सुंदर पार्थ नाम से; बना हुआ पहचान।।2।।

धनुष लिए है हाथ में; अरु लेकर तलवार।
कायरता के छाँव में; पला नहीं परिवार।।3।।

सभी उपवन खिला हुआ; रंग-बिरंगे फूल।
जैसे मनन जगा हुआ; झूठ सत्य का शूल।।4।।

घर में पाले सांप हो; इज्जत करे उछाल।
माता कुंती को सदा; अर्जुन किया निहाल।।5।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...