कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- रघुनंदन
शीर्षक- कण-कण में बसे श्रीराम
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
परम तत्व संसार में; परमपिता का नाम।
लें मानव शुभ नाम को; करते अपना काम।।1।।
राम नाम जपते रहो; रोज सबेरे-शाम।
उदित हुआ जग में सदा; रघुनंदन का नाम।।2।।
इस सारे संसार में; देकर सबको प्यार।
सारे ग्रह गुणगान से; सनातनी साकार।।3।।
विष्णु रूप श्रीराम है; जग के पालनहार।
परमब्रम्ह भगवान ने; सदा किया उपकार।।4।।
प्रिये कहे श्रीराम से; दु:ख हरो हे नाथ।
कण-कण में श्रीराम है; रहना मेरे साथ।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment