Monday, May 29, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- संसार मिथ्या है या नहीं?

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- मिथ्या 
शीर्षक- संसार मिथ्या है या नहीं?
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033

इस सारे संसार में; मानव बोले झूठ।
मिलता ना सम्मान है; जब भी  डाले फूठ।।1।।

सच्चे मन के भाव से; झूठ हमेशा त्याग।
मिथ्या तो संसार है; मानव अब तो जाग।।2।।

भूल गये मानव सभी; सत्य झूठ पहचान।
जीवन में ईमान से; श्रेष्ठ बनो इंसान।।3।।

झूठ शब्द के बोल के; मानव पाये प्यार।
मानव मिथ्या त्याग कर; जीवन कर साकार।।4।।

पलभर खुशियाँ आस में; झूठ बोलते लोग।
प्रिय कहते इंसान से; झूठ बढ़ा ही रोग।।5।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...