Friday, May 26, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- जुनून की आग

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- जुनून 
शीर्षक- जुनून की आग
विधा- दोहा छंद 
संपर्क- 7974389033

काम करना जुनून से; सहकर तपती धूप।
तन से आलस त्याग दो; भर ना उसमें कूप।।1।।

मन से जीवन साज के; मेहनत कर हजार।
सफल मेहनत से हमें; खुशियाँ मिले अपार।।2।।

मैं भूखा हूँं पेट से; मुझको करना दान।
सदा मेहनत से मिला; मुझको रुपया खान।।3।।

आदत सभी सुधार लो; जीवन के अनुरूप।
सभी गलत व्यवहार से; खिलेगें नहीं फूल।।4।।

मन में आग जुनुन की; भडक उठा है आज।
हम मेहनत करें सदा; खुद पर करना नाज।।5।।

मंजिल पाना है मुझे; रोकना नहीं पाँव।
मिले सफलता काम से; तभी मिलेगा छाँव।।6।

मानव सदा जुनून से; हरपल करता काम।
सुखमय जीवन साज के; रोशन करना नाम।।7।।

 उपवन खिलता फूल से; सुंदर दिखता देश।
हिंद देश के लोग का; अद्भुत रहता वेश।।8।।

सीना भरे जुनून से; मंजिल दिखता पास।
मानव इस संसार में; खोना कहीं न आस।।9।।

प्रिय सदा करते रहो; कठिन परिश्रम आज।
तन-मन जगे जुनून से; हमको करना काज।।10।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...