Thursday, March 2, 2023

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो की रचना- होली

नाम:- हिम्मतसिंह अरमो ।
जिला- रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: होली ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
"""""""""""""":::::::::::::""""""""""""""""""""

  %%%।।*  होली  *।।%%%%
         ---------------------

शीत ऋतु का चुपके से निकल जाना--
और ग्रीष्म ऋतु का हौले हौले आना ।

बंसत की बासुंती खुशबू का ढल जाना
महुआ के गदराये फूलों का  महकना ।

गोप-गोपियों का बरसाने की होली में-
लठियों से पीटना रंगों का बरसाना ।

पौराणिक कथाओं में होली का रंग--
बिखरे इतिहास भी ऐसे ही बहुरंग ।

प्रकृति बिखेरे पलास के दहकते रंग--
कोयलिया सुनाये अपना मधुरिमा रंग ।

पिया मिलन की आस लिए----
परदेश गए पिया का भरे इंतजारी रंग ।

अबकी होली में मँहगाई से सराबोर--
जनता का बजट बिगड़ा हुआ शोर ।

बुरा ना मानो होली है नेता कहते--
विकास के लिए सब सहने हैं पड़ते ।

वैमनस्यता मिटाएँ बिखरें प्रेम का रंग--
रंग में भंग ना हो,दिखे देशप्रेम का रंग।

आधुनिकता के रंग में बदल गया रंग--
पाश्चात्य संस्कृति का चढ़ा है ऐसा रंग ।

अपनी संस्कृति अपना रंग है भाईचारा
मानवता मिठास रंग हो बहुत सारा ।
      """""""इति """""""

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...