नाम: हिम्मतसिंह अरमो ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: मानवता ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
----------------------------------------------
****।। मानवता ।।***
""""""""""""""""""
मानवता होती जहाँ--
इंसानियत होती वहाँ ।
संत-महात्माओं का संदेश यही है--
सब में मानवता की भावना रहे ।
मानवता दयालुता का दूसरा नाम है--
विश्व बंधुत्व में ये निहायत जरूरी है ।
मानवता की सीख सर्वोपरि है--
जहाँ नहीं मिलता वहाँ दुराव दिखी है ।
मानवता मिटाती दुश्मनी की खाई,
इसे मन में गाँठ बाँध कर रखो भाई ।
दानशीलता के भाव ने सम्मान दिलाया
कुछ लोगों को इसने शीर्षता दिलाया ।
आओ हम जन में मानवता फैलायें --
समाज में सद्भाव का अलख जगायें।
""""""इति """""
No comments:
Post a Comment