Tuesday, January 17, 2023

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- समर्पित

नाम: एच-एस-अरमो, अरमान ।
जिला:रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: समर्पित  ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
••••••••••°°°°°°°°••••••••••••••••••

    ||<>|| समर्पित ||<>||
          °°°°°°°°°°

गुरु भक्ति में हो जाते हैं समर्पित--
होती सच्ची लगन व अगाध श्रद्धा ।।

मंदिर का पुजारी समर्पित होता है--
सेवादार बन प्रभु भक्ति में लीन होते।।

मीरा दिवानी हुई कृष्ण भक्ति में----
राजपाट छोड़ समर्पित प्रभु भक्ति में।।

समर्पित शब्द त्याग-बलिदान का पाठ, सिखाता ,औरों से हमें जोड़ते जाता।।

समर्पित भाव की, राहें नहीं आसान--
चलना पड़ता, पथरीली राहों से ।।

ज्ञानार्जन में होता जो समर्पित--
जीवन सफल हो जाता है उसका ।।
    ••••••°°°°°°°°••••••••

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...