नाम:एच-एस-अरमो "अरमान "
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: सेना ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
---------------------------‐-------------------
==:: सेना ::==
*********
रियासत-सियासत की बागडोर है सेना
सेनापति के हुक्म पालन करे सेना,
होती थल जल और वायु सेना--।।
गढ़-किलों की किलेबंदी में सेना--
हरपल निगेहबान होती है सेना,
हाथी, घोड़े व पैदल दल में सेना ।।
सेना के लोग सदा जवान ही कहलाते-
देश सुरक्षा में, सीमा में डटे हैं रहते,
युद्ध में हंसते-हंसते प्राण भी गंवाते ।।
पौराणिक,ऐतिहासिक युद्धों में होते--
अस्त्र-शस्त्र और तीर-कमान ही होते,
सूर्यास्त के बाद युद्ध विराम हो जाते।।
देश की सेना से सैनिकों की --
होती शहादत, तिरंगा में लिपटे शान,
सारा देश व मातृभूमि दे अंतिम मान।।
दुनिया के सैन्य बलों में---
भारतीय सेना की अदम्य शौर्य गाथा,
उनके कर्तव्यनिष्ठा पर, शीश झुकाता।
आओ हम सब देशभक्त सेना पर--
गर्व करें और उनका सदा सम्मान करें,
शहीदों के परिवारों का ख्याल रखें--।।
""""""""""""""""::::::::::""""""""""""""""""""
No comments:
Post a Comment