नाम: एच-एस-अरमो " अरमान "
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: विश्वास ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
÷÷÷÷===============÷÷÷
॥==|| विश्वास ||==॥
°°°°°°°°°°°°
संबंधों की डोर बंधी हुई है--
विश्वासों के पक्के धागे से ।।
टूट जाते हैं अक्सर रिश्तेदारी--
विश्वासों के कच्चे धागे से ।।
प्रीत की डोर बंधी रहती--
आपस के बीच सद् विश्वासों से ।।
क्रेता-विक्रेता में उधार लेनदेन--
चलता है सुमधुर व्यवहार विश्वासों से।
पारिवारिक जीवन निभता है---
आपसी तालमेल व सद् विश्वासों से।।
प्रभु भक्ति में आस्था व विश्वास--
रखें जो सदा श्रध्दा का भाव रखते।।
सेना में अक्सर युद्ध जीते जाते हैं---
सेनापति कमान,आपसी विश्वासों से।।
मानव का सौन्दर्य उसके चरित्र से--
झलके आचरण में उसके पालन से ।।
मानवीय मूल्यों में सद् विश्वास से--
जगत् का भला करते दयालुता से ।।
===॥॥॥॥===
No comments:
Post a Comment