नाम: एच-एस-अरमो " अरमान " ।
स्थान: बैरन बाजार,रायपुर ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
विषय : गर्व ।
शीर्षक: " गर्व " ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
=====÷÷÷÷÷÷÷÷=======
!!!!!*** गर्व ****!!!!!
""""""""""""""
आओ गर्व की बात करें---
गाँधी जी के स्वराज्य आन्दोलन की,
विनोबाजी के भूदान आन्दोलन की,
आजादी दिलाने, शहीदों के त्याग की,
दलित उत्थान में, अम्बेडकर जी की,
संविधान रचना में, योगदान की ।।1।।
आओ गर्व करें---
माता-पिता के सच्चे लालन-पालन की
गुरुजनों के दिये सद्ज्ञान व ज्ञान की ,
वैज्ञानिकों के अनुसंधान व खोजों की,
देशभक्ति व देश के वृहद विकास की ।।2।।
आओ गर्व करें---
कोविड-19 महामारी से निपटने की--
हरित क्रांति, श्वेत क्रांति व शिक्षा की,
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम जी की,
जय जवान,जय किसान व विज्ञान की ।।3।।
भारत के गौरवशाली इतिहास की--
ऋषि-मुनियों व संत-महात्मा के ज्ञान की,
गंगा-जमुना और ब्रह्मपुत्र नदी की,
प्रवाहित जलधार व पवित्रता की,
गर्व करें, हम हैं, गौरवशाली देश के वासी ।।4।।
========::::::::========
***स्वरचित-प्रस्तुतीकरण ***
"""""""""""""""""""""""""":::::"""""""""""""
No comments:
Post a Comment