लेखिका- उर्मिला सिदार
जिला- रायगढ़
राज्य- छत्तीसगढ़
शीर्षक- समाचार पत्र
विधा- गद्य
संपर्क-9303298994
*************************
समाचार पत्र संचार का एक महत्वपूर्ण लिखित संचार का माध्यम है ।जो चाहने और पढ़ने वाले के पास परिवहन के माध्यम से गांव गली से शहर तक पहुंचने की सुगम व्यवस्था है ।समाचार पत्रों के माध्यम से विश्व की किसी भी स्थान की प्रिय -अप्रिय घटनाओं की जानकारी सरलता से कुछ समय में कुछ दिनों में लोगों के पास पहुंच जाता है ।विभिन्न क्षेत्रों के घटनाएँ समाचार पत्रों के माध्यम से पहुंच जाता है ।समाचार पत्र अनेक स्वरूपों में जैसे अखबार ,पत्रिका जो दैनिक, सप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक ,अर्ध वार्षिक वार्षिक में लिखित रूप में पहुंच जाता है ।लोग समाचार माध्यम से अपने देश की स्थिति -गति अर्थात ह्रास- विकास एवं योजनाओं के बारे में अवगत होते हैं ।अनेक क्षेत्रों की घटनाएं जैसे- राजनीति क्षेत्र 'आर्थिक क्षेत्र,कृषि क्षेत्र, सांस्कृतिक क्षेत्र ,सामाजिक क्षेत्र, धार्मिक क्षेत्र ,मौसम विभाग, मीडिया आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं ।समाचार पत्र किसी भी देश के विकास के लिए एक अभिन्न अंग के रूप में उपयोगी है। समाचार के माध्यम से लोगों के बौद्धिक विकास होता है एवं समाचार पत्रों में उपयोगी तथ्यों को पढ़कर क्षणिक संतुष्टि और आचरण में परिवर्तन होने की संभावना अपेक्षित रहती है। इसी उद्देश्य से समाचार के माध्यम से मानव विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर अपने को परिवर्तन करने के लिए समाचार के माध्यम से सूचना सुनने के लिए मन बनाते हैं।यही समाचार सुनने की सार्थकता है ,नही तो मनोरंजन है।
**************************** उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment