कवि :- विनोद कुमार चौहान "जोगी"
जिला :- महासमुन्द
राज्य :- छत्तीसगढ़
शीर्षक :- अखबारों की दुनिया
विधा :- कविता
विषय :- समाचार पत्र
संपर्क :- 9669360722
बड़ी अनोखी होती है,
अखबारों की दुनिया,
बीते कल की यादें समेटे।
खेल में सांसे रोकने वाले लम्हों से,
पर्दे के पीछे की चकाचौंध दुनिया,
के खबरों से सजे दुसाला लपेटे।
चिंतन लिए, मंथन लिए,
दुर्घटना से बिलखते क्रंदन लिए,
दिखाती अर्थव्यवस्था को औंधे मुंह लेटे।
कभी विचारों भरे सुझाव,
कभी कलमकारों के भाव,
कभी राजनैतिक उठापटक की चुटकी लेते।
रोज सवेरे चाय की चुस्कियों के से,
अखबार की प्यारी दुनिया,
पूरी दुनिया को समेटे।
No comments:
Post a Comment