Friday, May 21, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- माँ

नाम--- गिरधारी लाल चौहान
नवापारा खुर्द --सक्ती
 जिला--- जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़
विधा---कविता मुक्त
विषय-- मां
शीर्षक--मां स्वयं महाकाव्य
   
मां पर कुछ लिखूं, महाकाव्य बन जाए।
जिसे व्यक्ति सात जन्म ,भी पढ़ न पाए ।

मां की ममता जग में, है गंगा की धार ।
जिसकी छाया में, होता मानव भव पार ।
मां हर दशा में हरपल, कृपा दृष्टि बरसाए ।

मां की आंचल के तले,सौ सौ जन्म का सुख ।
बिना सेवा भाव  मिले,छू न पाये कोई दुख ।
मां की ममता जग में, भगवान से बड़ा कहाए ।

मां गुरु होती प्रथम , जीवन की हर सीढ़ी पर ।
रहे साथ न रहे होती,नजर अपनी पीढ़ी पर ।
 भक्ति शक्ति सर्वदातृ,जग में मां कहलाए ।

मां अनंत मा की कृपा अनंत,वेद पुराण जिसे गाते ।
जो कलम मां के चरणों में,वही चारो पदारथ पाते ।
आओ मां के चरणों में हम सब शीश झुकाएं ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...