Wednesday, May 26, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- दिवास्वप्न

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - दिवास्वप्न
विधा - छंदमुक्त कविता
शीर्षक - दिवास्वप्न देखा करते हैं
*****************************

     //दिवास्वप्न देखा करते हैं//

मन के लड्डू खानेवाले ,
ख्याली पुलाव बनानेवाले ,
नभ के तारे गिनने वाले ,
बकबक-झकझक करने वाले ,
दिवास्वप्न देखा करते हैं ।

बैठे - बैठे रोटी तोड़ते ,
बड़ी - बड़ी जो बातें करते ,
हवाई किला बनाते फिरते ,
कठिन परिश्रम से जो डरते ,
दिवास्वप्न देखा करते हैं ।

अकर्मण्य जो हैं निराश ,
मन मे मिथ्या कल्पित ख्वाब ,
करे असंभव अद्भुत बात ,
लेकिन कुछ नहीं आते हाथ ,
दिवास्वप्न देखा करते हैं ।

          ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...