Monday, March 22, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- संकल्प

नाम---- गिरधारी लाल चौहान
स्थान -----नवापारा खुर्द/ सक्ति
जिला -----जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा---आलेख /कविता /ग़ज़ल
विषय ---संकल्प
शीर्षक ----हम संकल्पित

    संकल्प की शक्ति, अपार होती है ।
    मझधार में भी नइया ,पार होती है ।
    संकल्प लेता मानव,  सोच समझकर ।
    पूरा कर ही लेता,वह  उसको समय पर ।

संकल्प ही मानव को, सही राह दिखाता ।
संकल्प के भरोसे, वह चाह तक जाता ।
संकल्प अगर न हो , कामयाबी असंभव ।
संकल्प से सद कार्यों का, होता है उद्भव ।

   सुख दुख का अर्थ, लगता है व्यर्थ ।
सामने दिखाई पड़ता , संकल्प और तर्क ।
   संकल्प का इतिहास , है हमारे पास ।
गौतम महावीर राम कृष्ण एक से खास ।

संकल्प के बिना, सफलता हाथ नहीं लगता ।
संकल्प आओ करें, जिससे सपना सजता ।
  वर्तमान में है जरुरी, संकल्प शील बनना ।
  संकल्प से ही मूर्त रूप में आती कल्पना ।

   संकल्प समय की मांग है, ठुकराना किसलिए ।
     मानव जीवन सुखमय अपनाइए इसलिए ।
  अंधेरा मिटाने के लिए दीप जलाने का संकल्प चाहिए ।
मिट जाएगा पल में अंधेरा,सब संकल्पित हो जाइए ।

संकल्प करने वाला, कोई भी हो सकता है ।
अमीर होगा धनिक होगा गुणवान भी हो ।
ऐसा कोई लक्ष्मण रेखा नहीं बनाया गया ।
हर कोई ले सकता  उंगली नहीं उठाया गया ।

       न बंधन न शर्त,न धर्म कर्म की दीवार ।
समझ और अच्छाइयों का यह अनुपम उपहार ।
  जो चाहे पा सकता है, एक नहीं बार बार ।
 हम भी अपने जीवन को इससे करलें श्रृंगार ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...