शीर्षक - फागुन आया ।
विधा - कविता
जिला - सोनपुर ( ओडिशा )
फागुन आया
सतरंगी सौगात सजाकर
मस्तों की बारात बुलाकर
रंगों का त्योहार भी लाया
फागुन आया,फागुन आया ।
बाग बगीचों ने ओढ़ लिया हरे रंग का चोला
रंगी धरती, गिरी कानन फागुन ने रंग घोला
पृथ्वी पड़ी हो जैसे हरियाली का साया
फागुन आया, फागुन आया ।
बसंत का मधुर स्पर्श पाकर
मधुबन मैं दौड़ा पुष्प लहर
बीटाप को मानो फागू रमाया
फागुन आया,फागुन आया ।
कलियों पर अबीर की मस्ती
भ्रमर गुंजन सुन जैसे कलियां भी हस्ती
हवा में भी महक समाया
फागुन आया,फागुन आया ।
लट बाजी की त्योहार है होली
प्रेम रंग से रंगी हर चोली
राधा कृष्ण का प्रेम रंग छाया
फागुन आया,फागुन आया
No comments:
Post a Comment