Wednesday, February 17, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- खोज

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - खोज
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - मिल जाये कोई मानव
*************************

      // मिल जाये कोई मानव //

बरसों से खोजता हूँ ,
दुनिया की भीड़ में ।
मिल जाये कोई मानव ,
मानवता की नीड़ में ।।

जाने कितने चेहरे ,
मेले शहर बाजार में ।
पहचान भी न आते ,
उनके विविध व्यवहार में ।।

मानव का मुखौटा लिए ,
मानो सब घूमते हैं ।
खोजता हूँ असली मानव ,
कहीं नहीं मिलते हैं ।।

सत्य प्रेम करूणा ,
मानव का सच्चा धर्म ।
कौन भला मानव जब ,
दानव जैसे कर्म ।।

खोज अभी चालू है ,
जब तक मानव न मिले ।
मानवता से जो भरपूर ,
मन बुद्धि और हृदय खिले ।।

       ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...