Tuesday, January 5, 2021

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- राब्ता

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाज़ार,रायपुर ।
जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-"राब्ता " ।
======%%%%%%=========
●●●●~|राब्ता |~●●●●
              ^^^^^^^^^^

सबको राब्ता है,अपनी जिन्दगी से--
इन्सान हो या जानवर,
माता-पिता का राब्ता होता है,
अपनी संतानों से--।

श्रद्धा-भक्ति भाव होता--
भक्तों का प्रभु से-
धीरे-धीरे राब्ता हो ही जाता है,
एक दिन अपने ईष्ट से--।

पाल लेते हैं लोग कभी--
अनजान अनाथ बच्चों को,
हो जाती राब्ता उनसे,
वारिस जब उन्हें मिल जाता,
उस दर्द को भूलना होता मुश्किल--।

राब्ता रखते जो इन्सा --
अक्सर लोगों से,
मोहब्बत बढ़ जाती है,
हमेशा के लिए उनसे--।

पशु-पक्षियों के पालकों का--
राब्ता हो ही जाता है,
एक-दूसरे से एक दिन,
दिल से करीब आ ही जाते हैं--।

आओ राब्ता रख लें---
अपनी-अपनी जिन्दगी से,
कुछ अच्छा कर जाएँ,
इस जगत में ताकि--
गुजर जाने के बाद भी,
याद करता रहे ये जमाना--।
=====$$$$$$$$========
व्याख्या--उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि राब्ता हो अपनी जिन्दगी से तो जीवन का दर्शन ही बदल जाता है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...