Tuesday, January 5, 2021

कोरबा से गोमती सिंह की रचना- राब्ता

रचनाकार --गोमती सिंह
जिला--कोरबा 
विषय--राब्ता 
विधा--कविता
शीर्षक--राब्ता 
-------कैसे बयां करुं हे ईश्वर ! 
तुमसे है मुझसे राब्ता ।
अंजान डगर.पे भटक रहा जीव 
कुछ तो बता मुझे रास्ता ।
कैसे बयां.............मुझसे राब्ता।
कर्तब्य कर्म से कदम न डिगे 
ऐसे मुझे तू राह बता । 
कैसे बयां करुं .......मुझसे राब्ता।
मेरे मनोभाव के दोष मिटा.दे ,
तुमसे रहे मेरा वास्ता ,
कैसे बयां..........मुझसे राब्ता ।
युगों युगों से भटक रहा.जीव 
कुछ तो.इसका अंत बता 
कैसे बयां.........मुझसे राब्ता ।
बीज पड़े न इस जीवन का ,
मोक्ष के दर का मार्ग बता ।
कैसे बयां........ मुझसे राब्ता ।
तेरी भक्ति का अनुदान मिले ,
कुछ तो ऐसा मंत्र बता ।
कैसे बयां करुं हे ईश्वर
तुमसे है मुझसे राब्ता ।
          ।।इति।।
              " गोमती सिंह"
       कोरबा, छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...