Tuesday, September 1, 2020

रायगढ़ से गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न" की रचना- हरीतिमा को प्रणाम

रचनाकार-गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न"
जिला- रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विधा- उत्प्रेक्षा अलंकार
विषय- वनांचल में शिक्षा का महत्व
शीर्षक- "हरीतिमा को मेरा प्रणाम"
**************************
हरियाली हरीतिमा को मेरा प्रणाम है,
सुख शांति आठों प्रहर आठो याम है ।
आधुनिकता से दूर बीहड़ में,
सुरभित वसुधा की सुरमयी शाम है ।।

एकत्व की भावना वहाॅं सहज है,
सरिता से सुगंधित वन मलयज है ।
माना कच्चे हैं मकान गाॅंव में,
राष्ट्रपुष्प पुष्पित हुआ पंक से पंकज है ।।

साधु संतों का वहाॅं बसेरा हुआ करता था,
अरुणोदय में अरुण सवेरा हुआ करता था ।
लहलहाते थे खेत खलिहान,
हरे-हरे खेत में हरा मुॅंडेरा हुआ करता था ।

वन की देवी वनदेवी वन ही आराध्य थी,
दुरस्त दुर्गम स्थल में जीवन जरा दुसाध्य थी ।
वन‌संपदा से भरी हुई,
जमीं मानो सोना उगलती संसाध्य थी ।।

सूनी हैं गलियॉं जैसे कोई कोहराम है,
मखमली शैय्या नहीं यहॉं पर चैन व आराम है ।
शिक्षा को शिक्षा का पयाम है,
हरियाली हरीतिमा को मेरा प्रणाम है ।।
**************************
मौलिक रचना-
*गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न"*
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...