नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
राज्य-कलकत्ता,पश्चिम बंगाल
रक्षा बंधन दिवस पर हायकू
१.
रक्षा बंधन
भाई बहन प्यारे
पवित्र रिश्ता
२.
राखी पूर्णिमा
है अनमोल रिश्ता
भाई बहन
३.
राखी पूर्णिमा
धागों का त्यौहार है
रक्षा बंधन
४.
रक्षा बंधन
भाई के हाथ पर
दीदी की रक्षा
५.
भाई के हाथ
बहन बांधती है
प्यार का धागा
६.
माथे चंदन
हाथ पर है धागा
रक्षा बंधन
७.
अक्षत रोली
भाई के माथे पर
हाथ में धागा
८.
रक्षा बंधन
भाई का उपहार
दीदी का प्यार
९.
रक्षा बंधन
बहन का संदेश
भाई है खुश
१०.
राखीपुर्णिमा
भाई संग बहना
रक्षा बंधन
११.
बहन भाई
सावन का महीना
रक्षा बंधन
१२.
अपना खून
जीवन अनमोल
भाई बहन
१३.
रक्षा बंधन
भाई बहन ऐसे
कृष्ण सुभद्रा
१४.
रक्षा बंधन
भारतीय त्योहार
अपनापन
१५.
हाइकू लिखे
रक्षा बंधन पर
"दीनेश" भाई
No comments:
Post a Comment