जिले का नाम:- मुंगेली(छत्तीसगढ़)
शीर्षक:- योग
विधा:- वर्ण पिरामिड
योग
है
योग
बड़ा ये
गुणकारी
तन मन की
जी ये हितकारी
लाभ करे ये भारी।।
हाँ
रोज
करो जी
करो योग
होत सवेरे
उठकर योग
काया रहे निरोग।।
ये
तन
मन को
रखता है
हष्ट पुष्ट जी
और बलवान
सकल गुण खान।।
हाँ
हार
चुके हो
रोग से तो
जीवन को जी
सफल बनाओ
हाँ योग अपनाओ।।
नागेश कश्यप।।
No comments:
Post a Comment