Friday, May 22, 2020

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से प्रवीण कुमार ठाकुर की रचना- अश़्क

**************************
**************************
रचनाकार - प्रवीण कुमार ठाकुर ,
जिला - राजनांदगाँव (छ.ग.)
विधा - कविता 
शीर्षक - अश्क 
**************************
।।१।।
अश्क देखकर आँखों में ,
अक्सर लोग ये कहते हैं ।
दर्द अगर दिल में हो तो ,
अश्क बयान ये करते हैं ।।
**************************
।।२।।
हो खुशियाँ जो मन के भीतर ,
नजरों से छलक ये  जाते  हैं ।
दिल मे  छिपी  दास्तान कोई ,
भींगी हुई नम आँखें सुनाते हैं ।।
**************************
।।३।।
थम जाए अश्क जो आँखों में ,
शबनम  है  लोग  ये  कहते हैं ।
बन दरिया अश्क जो दस्तक दे ,
अश्क बारहां तबाही कहते हैं ।।
**************************
।।४।।
गम   का   तराना   कहें  इसे ,
या   खुशियों   का   पैमाना ।
दिल के हर पहलु का अक्सर ,
अश्क  अफसाना  कहते हैं ।।
**************************
।।५।।
पढ़   लो  अगर   निगाहों   से ,
अश्क मन का एक अल्फाज है।
नाकाम   हुए   जो   इनमे   तो ,
अश्क  सवाल  ये  करते  हैं  ।।
**************************
व्याख्या  :--
**********
प्रस्तुत कविता में कवि ने आँसू के
विषय में वर्णन किया है ।
१ . इस पंक्ति में कवि कहते हैं कि
यदि किसी के आँखों से अश्रु 
निकलते हैं तो उनके मन में दुख
होता है ।
२ . यदि की आँखों में आँसू दिखे
तो गम का होना स्वभाविक होता
है । परन्तु अधिक खुश होने की
दशा में भी खुशी के आँसू निकल
आते हैं ।
३ . 
अगर आँखों में आँसू थम जाए तो 
ठीक है वरना इनका बहना
बरबादी का सबब बन जाता है ।
४ . आँखों से बहने वाले आँसू
सुख और दुख दोनों ही स्थितियों
का बखान करते हैं ।
५ . कविता की अंतिम पंक्ति में
कवि कहना चाहता है कि यदि 
हम आँसू को पढ़ सकते हैं तो
ये हमें मन की सारी बातें बता 
देती है ।
नहीं तो ये आँसू हमारे लिए उम्र
भर के लिए सवाल बन कर रह
जाती है ।।
**************************
**************************
**************************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...