नाम-पवन गौतम बमूलिया।
विषय-कोरोना महामारी से सावधानी।
विधा-गीत ।
--------------
कोरोना महामारी से सावधानी।
------------------------------------
हाँ रे कोरोना आया रे...
सबके मुंह पर देखो इसने मास्क लगाया रे।
१) आया कोरोना आया कोरोना
धामाधूम मचायी !
चाइना के मॉडल ने सारे जग में
आग लगायी !!
जर्मन इटली भी थर्राया रे....
सबके मुँह पर देखो इसने मास्क लगाया रे।
--------
२)चिकनगुनिया स्वाइन फ्लू डेंगू इसने
पीछे छोड़े !
सावधान और घर पर रहना इसकी चैन
को तोडे !!
केवल बचाव ही उपाय बताया रे....
सबके मुँह पर देखो इसने मास्क लगाया रे।
------
३)जुकाम खाँसी और बुखार में
आइसोलेट हो जाओ !
बार बार हाथों को धोओ
तनिक नही घबराओ !!
स्वच्छता का पालन सिखलाया रे....
सबके मुँह पर देखो इसने मास्क लगाया रे।
-------------
हाँ रे कोरोना आया रे....
सबके मुँह देखो इसने मास्क लगाया रे।
--------------
--पवन गौतम
Very good Korona Poem
ReplyDeleteThanks sir ji
Delete