Monday, April 20, 2020

मध्यप्रदेश से कविता शरद विश्वकर्मा की रचना- कोरोना

नाम -कविता शरद विश्वकर्मा
 पता -खंडवा मध्य प्रदेश
 शीर्षक -कोरोना वायरस
************************
यह महामारी क्यों आई है 
यह प्रश्न कई साथ लाई है 

कर्मों को सुधारने में लगी हुई है 
या कुछ हारने में लगी हुई है 

यह सहनशीलता का
सबक दे रही है ।
या संस्कारों की दवा दे रही 

यह मानव को अत्याचारों 
की पीड़ा समझाएगी 
यह प्रकृति प्रतिशोध लेकर जाएगी

समझ सको तो समझ लो 
सब बदलने वाला है

दुनिया मे इस महामारी का इतिहास रचने वाला है 

सीखो  तुम आज 
गाज  सब पर गिरजायेगी 

यह महामारी सब कुछ 
बदल कर जाएगी 

साफ सफाई से रह लो तुम
कुछ अपनों के साथ जी लो तुम

वक्त को समझो यह वक्त न मिलने वाला है 

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...