Monday, April 13, 2020

बिहार से आचार्य गोपाल की रचना

आचार्य गोपाल जी 
राज्य बिहार
शीर्षक :- तुमको मैं निज उर से लगाऊं
 mobile number :-9771675729

विधि लिखा मैं मेट ना पाऊं
 नैनों से नित नीर बहाऊ
 जग की हालत बड़ी विकट है 
तुम पर ही निज अंबुधि लुटाओ
आ मेरे लाल तू पास मेरे
तुमको मैं निज उर से लगाऊं

 विपदा काल विकट है आई
दुनिया बन गई कैसी कसाई
सोच रही है मन में माई
 मैं आज अन्न कहां से लाऊं
आ मेरे लाल तू पास मेरे
तुमको मैं निज उर से लगाऊं


 अश्क व्यर्थ में तुम ना बहाना
बनकर तू धीर गंभीर
अपनी मां का मान बढ़ाना
ऐसी आशीष तुझे दे जाऊं
आ मेरे लाल तू पास मेरे
तुमको मैं निज उर से लगाऊं

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...