Monday, April 13, 2020

प. बंगाल से दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना- युद्ध और शांति

नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
राज्य-पश्चिम बंगाल
संपर्क-9434758093
शीर्षक-"युद्ध और शांति"
सब कहते हैं
युद्व नहीं शांति चाहिए
पर कभी किसी ने 
सोचा है कि क्या
वे खुद शांत हैं
क्या उनके घर में 
युद्व नहीं होता है
क्या पति पत्नी में
कभी शीत युद्ध
कभी गर्म युद्व
नहीं होता
हम स्वयं अपने घर में
युद्व बन्द नहीं कर सकते
तो दूसरों से इसके लिए
कौन सी आशा रख सकते हैं
**********************
एटम बम,अणु बम
हाइड्रोजन बम
न्यूक्लियर बम
बनाने वाले कभी सोचे हैं
कि जब वे बम फटेंगे
तो वे दुनिया के किस
स्थान में रहेंगें जहाँ
उन्हें उन बमों का गैस 
नहीं लगेगा
अभी तक कुछ ऐसे
बम्स बन गए हैं
जिसके विस्फोट से
केवल जीव जंतु
और मनुष्य ही मरेंगे
लेकिन घर द्वार
साज समान
वैसे के वैसे ही रहेंगे 
मगर बनाने वाले
ये नहीं सोचे कि
उन वस्तुओं का 
उपयोग कौन करेगा
क्या वो खुद 
कर पायेंगे
शायद नहीं
फिर भी वो बनाये जा रहे हैं
बिना किसी रोक टोक के
क्योंकि महाविनाश
जो होना है
और विनाश काले
विपरीत बुद्धि
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...