राज्य - राजस्थान (जोधपुर)
शीर्षक - आओ मिलकर लगाएँ पेड़
सम्पर्क नम्बर - 8003883954
आओ मिलकर लगाएँ पेड़
प्रकाश से बनाता भोजन
जल जमीन से करता खोजन
मानव की आदत यह सहता
फिर भी शान्ति से रहता
इसके परित: पत्तों का घेर
आओ मिलकर लगाएँ पेड़।
अनेक जीवों को छाया देता
फल, श्वास, माया देता
धरती की रक्षा यह करता
औरों के लिए जीता- मरता
इस पर टिका जीवन का खेल
आओ मिलकर लगाएँ पेड़।
हटाओ नहीं लगाओ ज्यादा
आ न पाए भयंकर बाधा
दिनों दिन धरा हुई गरम
लगाना नहीं बढ़ाना है धरम
पर्यावरण रक्षा की यही मेड़
आओ मिलकर लगाएँ पेड़
बहुत ही शानदार रचना🌳🌳🌳🌳
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद सा
Deleteसुन्दर रचना
ReplyDeleteअति सुन्दर रचना है🎄🎄🎋🎋🎇🎇🎆🎆
ReplyDeletenyc guruji
ReplyDeleteउम्दा रचना 👌👌💯
ReplyDelete