Tuesday, April 7, 2020

झारखण्ड से चंद्र मोहन किस्कू की रचना- लड़की

चंद्र मोहन किस्कू
(2)राज्य -  झारखण्ड 
(3)कविता का शीर्षक -सुन्दर लड़की
(4)संपर्क नम्बर -9732939088

सुन्दर लड़की 

सबसे सुन्दर लड़की 
इस धूल भरी धरती में 
वह नहीं है 
जो 
लाल कार्पेट पर चलकर आती है 
उसकी सर पर 
हीरों से जड़ा मुकुट पहनाया जाता है 
हाथतालियों की गड़गड़ाहट से 
भर जाता है 
दुनिया भर के मिडिया 
केमेरे की प्रकाश के साथ 
उसे कवर करते है .

सबसे सुन्दर लड़की 
वह है 
गोबर से लथपथ हाथों से 
छाटका* को गोबर दे रही है 
मिट्टी की दीवाल को समान काटकर 
लिपती है और पोतती है 
दीवाल पर रंग - विरंगे 
सुन्दर चित्र बनाती है 
सर पर खाली टोकरी लेकर 
गोंइठा चुनने जाती है 
अपनी सहेलियों के साथ 
लकड़ी और पत्ता चुनने जाती है 
भरपूर धूप में 
गाय चराने जाती है ,
साड़ी पहनकर अखड़ा में नाचती है 
सुमधुर स्वर में गाती है 
और भरपूर रौद्र धूप में 
सूरज की पीठ दिखाकर 
काम करती है 
दो बिलान पेट के लिए 
ऐसे कर ही 
सबसे सुन्दर लड़की 
दुनिया के सामने 
आने से पहले ही 
काली हो जाती है उसकी देह .


* छाटका एक संताली शब्द है जिसका अर्थ घर के बाहर का आंगन

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...