Wednesday, April 15, 2020

मध्यप्रदेश से डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा की रचना- भारतवासी

डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा
मध्यप्रदेश
शीर्षक-भारतवासी
मो. 9993644691


हम भारत के रहने वाले
राष्ट्र हमारा जान से प्यारा,
बुद्ध की धरती के निवासी।

न बैर किसी से और न ईर्ष्या
आपस में नाता है भाईचारा,
हिलमिलकर रहते भारतवासी।

दुःख दर्द में सबके होते सरीख
मंदिर मस्ज़िद या हो गुरुद्वारा,
हमेशा जीतते हैं भारतवासी।

गंगा की बहती है अमृतधारा
राम और कृष्ण आदर्श यहाँ,
मानवता के प्रतीक भारतवासी।

दुश्मनों को सबक सिखाकर
लहू वतन के काम है आया,
नागरिक सच्चे हैं भारतवासी।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...