Monday, April 13, 2020

महाराष्ट्र से सुनीता पावा की रचना

नाम - सुनीता पावा
राज्य- महाराष्ट्र 
कविता का शीर्षक- अपनी "जिंदगी" हमें नाम दे गया


बरसों से तलाश थी जिसकी वो मेरा हमनवां हो गया 
आने में देर लगी उनको आखिर उनका आना हो गया 
 
एक तड़प एक प्यास जो सुलगती रही थी सीने में मेरे
कैसे उनके दिल को मेरे तन्हा सफर का पता हो गया 

मेरे मेहरबां की पाक मोहब्बत में गज़ब की है कशिश 
चंद मुलाकातों में ये दिल उनका तलबगार हो गया

खुशनसीबी है ये हमारी उनके जेहन में अब रहते हैं हम
तपते हुए मन को वो आकर जैसे सुकूँ की छाँव दे गया

जिसके अहसासों से खुशनुमा हुई है ये जिंदगी हमारी
वो कहकर हमें जिंदगी अपनी "जिंदगी" हमें नाम दे गया

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...