Friday, March 27, 2020

छत्तीसगढ़ से देवव्रत कर शर्मा की रचना- बिटिया

नाम- देवव्रत कर शर्मा 
पता- चारामा जिला कांकेर छग
सम्पर्क सूत्र- 7587373238
शीर्षक- 🌹 बिटिया 🌹

आती है याद तुम्हारी बचपन की कहानी। 
आंखों से छलक जाते खुशियों के पानी। ।
ख्वाब हुए दिन सुहाने रात बन गई काली।
अंतर मन में उठते हैं हर दिन एक सवाली।।
कैसे भुला दूँ तेरे पांव पैजनी की छम छम।
गूंजती रहती है आज मेरे कानों में हर दम।।
खिलौनों के पीछे-पीछे तेरा यूँ भागम-भाग। 
तेरे लिए बिताये हमनें सारी रैना जाग जाग।।
छोड़ बाबुल का घर जब हुई है तेरी बिदाई। 
सपने हुए पराये आंखों में भी नीर भर आई।।
तेरे आंचल में खुशी के सितारे झिलमिलाएगी।
बेटी तुम हमको बहुत बहुत याद आओगी। ।
ऊंगलियों में जब नन्ही सी परी पंख पसारेंगे।
हम सितारे बनकर आसमान से निहारेंगे। ।
             **देवव्रत शर्मा ***

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...