राज्य -दरभंगा बिहार
शीर्षक-बसंती हवा
जब आती है हंसती हवा
मन मचलने लगता है
मै भी उड़ने लगूं हवा में
ऐसा ही मन करता है।
हवा की हंसी कहती है
दुख के समय भी मत घबराना
जीवन का नाम आगे बढ़ना
पीछे कभी भी मत चलना।
हवा किसी से हारे नही
ये भी उससे सीखो तुम
किसी ने पीछे किया तुम्हे तो
उड़ कर कर दो पीछे तुम।
हवा की तरह उड़ते जाओ
वातावरण से जुड़ते जाओ
हवा से बातें करना सीखो
हवा से निरंतर चलना सीखो।
*कंचन प्रभा*
Nyc
ReplyDelete