Wednesday, December 25, 2019

बिहार से रूपेश कुमार

कवि का नाम ~ रूपेश कुमार
राज्य ~ चैनपुर, सिवान , बिहार
शीर्षक ~ काल की बहती हवा मे  
सम्पर्क ~ 9934963293

काल की बहती हवा मे ,
एक सच्चा बेटा जा रहा है ,
भारत माता की वो सन्तान ,
जिसके लिए दुनिया रो रही है !

काल की बहती हवा मे ,
अमर गीत गा रहा है ,
जिस मातृभूमि ने ,
पैदा कि वो रो रही है !

काल की बहती हवा मे ,
तारे तिलमिला रहे है ,
जिसकी रोशनी से अटल ,
अजर अमर हो गये है !

काल की बहती हवा मे ,
पेङ पौधे सूख रहे है ,
जिसकी छाँव मे अटल ,
कविता की रचना कर रहे थे !

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...