शीर्षक- नव वर्ष का स्वागत
राज्य-छत्तीसगढ़,जिला-महासमुंद
नव नूतन नव जीत में।
नव तरंग नव प्रीत में।
नव कोपल नव किरण लिए।
नव प्रयास नव मीत में।
नव ज्ञान नव संस्कार में।
नव गान नव विचार में।
नव वर्ष की नवल किरण।
हो प्यार भी संस्कार में।
नव शौर्य गाथा धरा में।
सर्व कल्याण हो वसुंधरा में।
मन में नव संस्कार हो।
आदमी से आदमी को प्यार हो।
नव विकास हो नववर्ष में।
बीत जाए नव उत्कर्ष में।
देश बढ़े प्रगति के पथ पर।
हर कोई हो हर्ष में।
नव वर्ष नव रूप में।
देश बढ़े उच्च स्वरूप में।
नव तरंग की उमंग में।
रंग बिरंग नव प्रारूप में।
स्नेह,दया,प्रेम,ममत्व हो।
न बैर किसी से,केवल अपनत्व हो।
आस हो विश्वास हो।
नया साल खासमखास हो।
नव उल्लास उमंग की तलाश हो।
नववर्ष में नव अहसास हो।
हर्षित हो मन नव गान से।
संकल्प हो नव सम्मान से।
सुअवसर नव पहचान से।
नव वर्ष में मिले ज्ञान से।
नव वर्ष लाए खुशियां सबके जीवन में।
आपसी प्रेम भाव हो सबके मन में।
है कामना प्रभु से बस इतनी मेरी।
नव वर्ष बीत जाए नव उमंग में।
सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
No comments:
Post a Comment