Thursday, November 7, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री रश्मि अग्निहोत्री की रचना- कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन

कवयित्री - रश्मि अग्निहोत्री
शीर्षक -  कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन
राज्य - छत्तीसगढ़
सम्पर्क -


कितने सुहाने दिन थे
बचपन के अपने ,
अब तो बीते जैसे
भूले से सपने।

परिंदे -सी उड़ान
क्या खेत क्या मकान,
फिरते थे गौरया बन
कभी खेत कभी खलिहान।

ऊंची डाली की फुंनगी पर
रहता दिनभर बसेरा
न ज्ञान था ऊंच नीच का
न कुछ तेरा-मेरा।
न कोई दास न कोई स्वामी
बस सभी खेलते- खेला।

रूठना मनाना और फिर
हिल - मिल जाना।
कितने सुहाने दिन थे
दिन बचपन के अपने
अब तो बीते जैसे सपने।
जाये चाहें सब कुछ छिन
कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन,
कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन।।
✍️ *रश्मि*अग्निहोत्री*

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...