Monday, November 18, 2019

छत्तीसगढ़ से संजय कुमार की रचना- मेरा भारत महान है

नाम - संजय कुमार
शीर्षक - मेरा भारत महान है
राज्य - छत्तीसगढ़
{}======°°======{}
मेरा भारत महान है ,
पूरे दुनिया की यह शान है ,
यह हमारा  हिंदुस्तान है ।।
जहां गांधी ने जन्म लिया ,
और जहां हरिश्चंद्र का शमशान है ,
अकबर का शासन चला जहां ,
वह सोने की खान है ,
मेरा भारत महान है।।
सोने की चिड़िया कहते है जिसको ,
आज भ्रष्टाचार का बाजार है ,
मिट्टी से बनाए इंसान को ,
उन वैज्ञानिकों का संसार है ,
मेरा भारत महान है।।
किसानों के पसीने से सिचती ,
वो उपजाऊ भूमि आज है ,
बिना आराम के दिनभर करते मेहनत ,
फिर भी उनका हाल बेहाल है,
मेरा भारत महान है ।।
अलग - अलग संस्कृति के लोग ,
रहते जहां एक साथ है ,
एक दूसरे से स्पर्धा में ,
लगाते जो अपनी आन बान और शान है ,
वो मेरा भारत महान है ।।
कलाम के विकसित भारत का स्वपन ,
दिखता पूरा होता आज है ,
भगतसिंह ने खून बहाया ,
उन गुरुओं का सम्मान है
मेरा भारत महान है।।
पूरे दुनिया की शान है ,
यह हमारा हिंदुस्तान है ।।
~ संजय कुमार

22 comments:

  1. लाजवाब कविता
    बहुत
    बहुत
    बधाई

    ReplyDelete
  2. Pdhai ke sath sath lekhan bhi
    Kya bat hai

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. Thank you to all of you for getting my confidence

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...