Tuesday, October 29, 2019

बिहार से कवि डॉ.संजीव शमा की रचना- पसंद है मुझे

कवि - डॉ.संजीव शमा
पता : झंझारपुर, मधुबनी
राज्य : बिहार
मो.- 9934430045
शीर्षक : पसंद है मुझे


मुझे तेरे चेहरे का भोलापन
है ये तेरा मखमली-सा बदन
मासूम अदा औ' अल्हड़पन
पसंद है मुझे तेरी मासूमियत ।
चाहत तुझपे बोझ ना होगी
ऐसी आहट हर रोज ना होगी
तू सो जाना मेरी रात ना होगी
पसंद है मुझे तेरा हसीन ख्वाब ।
चेहरे पर आफ़ताब का नूर
तेरे जज्बातों का वो सुरूर
नज़ाकत तेरा अदावत तेरा
पसंद है मुझे तेरा मुस्कुराना ।
सिलसिला मिलन का रहे
नाम तेरा ही जुबां पर रहे
हर मोड़ पर तू मिल जाए
पसंद है मुझे तेरा इंतजार ।

::डॉ संजीव शमा
मौलिक एवं अप्रकाशित
मो. 9934430045

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...