Tuesday, October 29, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री रश्मि शाही शर्मा की रचना-अब तो शब्द ही मुझे लिखते हैं...


नाम - रश्मि शाही शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़
अब तो शब्द ही मुझे लिखते हैं...
-----------------------------------------------------------------
*अब तो शब्द ही मुझे लिखते हैं...*
सालो पन्नों पर अल्फाज़ मेरे बिखरते रहे,
मैं समझती शेर मेरे निखरते रहे...
हर लफ्ज़ आईना था मेरे मन का,
उन में जज़्बात मेरे दिखते रहे...
अब जब कलम उठती है मेरी,
सफ्हे के सिरे तक रुकते नहीं...
ज़माने के अंदाज़ देख कर,
पैर उसके एक जगह टिकते नहीं...
सूरत-ए-हाल आईना बन बन कर,
सफ्हे-सफ्हे पर तमन्नाएं रिसते हैं...
कुछ कहने का रह गया नहीं दरकार,
अब तो शब्द ही मुझे लिखते हैं...
रश्मि...

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...